रिपोर्ट : निशांत शर्मा
नोएडा थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के सेक्टर 94 मैट्रो स्टेशन के पास रविवार की रात्रि एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और हत्या- आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। युवक की फिलहाल पहचान विश्वजीत मंडल उम्र करीब 26 वर्ष निवासी सनपुर बंगाल के रूप में हुई हैं जो नोएडा में ऑटो चलाकर अपना पालन पोषण कर रहा था।
परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि विश्वजीत की हत्या कर यहां शव पेड़ से लटका दिया गया है। सेक्टर 94 मैट्रो स्टेशन के पास युवक का पेड़ से लटकता शव मिला। जिसकी राह चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
हत्या या आत्म हत्या..हर एंगल पर पुलिस कर रही जांच
पुलिस के मुताबिक़ रात्रि में थाना सेक्टर 126 क्षेत्र सेक्टर 94 मैट्रो स्टेशन के पास ऑटो चालक विश्वजीत मंडल उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र गोपी मंडल निवासी सनपुर दाल्लुक्तालन थाना महक मालदा (बंगाल ) द्वारा अशोक के पेड़ से अंगोछा बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस मौके पर पहॅुची तथा घटना स्थल को सुरक्षित करते हुये शव को कब्जे में लिया गया। परिजन मौके पर मौजूद है तथा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अन्य सभी बिन्दुओं पर गहन जॉच करते हुये आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

