Noida News : नोएडा के सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स के रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे दबंगो ने बिल का भुगतान मांगने पर कर्मचारियों के साथ जम कर मारपीट की। नशे मे धुत इन दबंगों की मारपीट करते हुए तस्वीरे रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी. पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पुलिस फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार।
गंगा शॉपिंग कांप्लेक्स के रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने गौरव यादव गौरव कुमार और गगन को गिरफ्तार कर लिया है तीनों ने रेस्टोरेंट के अंदर नशे में धुत होकर बिल का भुगतान मांगने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मारपीट कर फरार हो गए। यह घटना सेक्टर 29 के गंगा शॉपिंग में स्थित कूक डूकू रेस्टोरेंट की है. जहां पर तीनों दबंगो द्वारा रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे और खाने का बिल 650 रुपये चुकाये बिना जाने लगे. जब कर्मचारी शहाबुद्दीन खाने के बिल 650 रुपए चुकाने के लिए कहा, तो उन्होंने शहाबुद्दीन के साथ गाली गलौज करने लगे और फिर लात मार कर उसे नीचे गिरा दिया और मारपीट की। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए बलेनो कार में बैठकर भाग गए।
कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने शहाबुद्दीन की शिकायत पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। थाना प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ला सेक्टर 20 का कहना है रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

