Noida: नोएडा में एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के मंगरौली गांव (सेक्टर-108) में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजीत सिंह उर्फ जीतू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना के बाद युवक के परिजन मौके पर इकट्ठा हो गए और हंगामा किया। उनका कहना है कि अजीत की हत्या की गई है और इसके लिए कुछ लोगों पर शक जताया जा रहा है। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस का बयान
पुलिस के अनुसार, अजीत सिंह का शव घर के पास बने घेर में पाया गया। शव पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। Noida Police, Crime in Noida, Noida Police, Noida Story, CP Noida, Noida Today Story, Noida Latest News, Noida Hindi News, नोएडा पुलिस, नोएडा की खबरें, नोएडा में अपराधपुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है। मामले की हर संभव दिशा में जांच की जा रही है।
तनावपूर्ण माहौल
घटना स्थल पर तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मौत के पीछे क्या कारण हैं।
ये भी पढें..
जांच जारी
पुलिस ने कहा है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के अन्य नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

