Noida: गौतमबुद्धनगर में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर बदलाव किया है। डॉ. महेंद्र नागर को दोबारा एमपी सीट से टिकट दिया गया है. अब डॉ. महेंद्र नागर गौतमबुद्धनगर से चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि पहले समाजवादी पार्टी ने डॉ. महेंद्र नागर को टिकट दिया था, लेकिन कुछ सपा नेताओं ने इसका विरोध किया था. नतीजतन हाईकमान ने डॉ. महेंद्र नागर का टिकट काटकर राहुल अवाना को दे दिया था, लेकिन अब अखिलेश यादव ने डॉ. महेंद्र नागर को तीसरी बार नए प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा है.
फोकस में गौतमबुद्ध नगर
गौतमबुद्ध नगर देश की सबसे चर्चित लोकसभा सीटों में से एक है. डॉ. महेश शर्मा काफी समय तक यहां सांसद रहे हैं। समाजवादी पार्टी इस वक्त मुख्य विपक्षी पार्टी है, इसलिए उसका टिकट काफी अहम है. गौतमबुद्ध नगर के गुर्जर नेता को ये अहम जिम्मेदारी अखिलेश यादव ने दी है.
डॉ. महेंद्र नागर का कांग्रेस में लंबा कार्यकाल
बता दें कि डॉ. महेंद्र नागर समाजवादी पार्टी में शामिल होने से पहले कांग्रेस के बड़े नेता थे. वह लंबे समय तक गौतमबुद्ध नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वह लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से हाथ मिला लिया.
ये भी पढ़ें..
Noida: नोएडा में डंपिंग ग्राउंड में पड़ा मिला युवक का शव, डेड बॉडी की अभी तक नहीं हो सकी पहचान..
डॉ. महेंद्र नागर से जुड़े विवाद
कहा जाता है कि डॉ. महेंद्र नागर का विवादों से पुराना नाता है. जब वह कांग्रेस में थे तो काफी समय तक विवादों में रहे थे. हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी. महेंद्र नागर काफी मंझे हुए राजनेता हैं। कहा जाता है कि उनकी गुर्जर समुदाय में अच्छी पकड़ है. कांग्रेस में उनके खिलाफ कई गलत काम हुए, जिसके कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

