नोएडा गौतमबुद्ध नगर सूरजपुर न्यायालय के आदेश पर विशाल मेगा मार्ट जो भारत का अग्रणी फैशन हाइपरमार्केट है और इसके पूरे भारत में 550 से ज़्यादा स्टोर हैं। अपने ग्राहकों को लेटेस्ट फैशन, आम ज़रूरतों और किराने के सामान की विशाल और किफ़ायती रेंज उपलब्ध करवाने वाली विशाल मेगा मार्ट के एक स्टोर के मैनेजर सहित पांच लोगों पर थाना फेस 3 में मुकदमा दर्ज हुआ है।
क्या है पूरा मामला जानें?
SHO थाना फेस 3 विजय कुमार ने बताया कि सेक्टर-64 स्थित महिंद्रा कंपनी में काम करने वाली युवती नंदिनी यादव निवासी मामूरा सेक्टर 66 ने गौतमबुद्ध नगर सूरजपुर न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसका आरोप है कि वह मामूरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने गई थी। उसने गार्ड के कहे अनुसार अपना लैपटॉप बैग गेट पर रख दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार, विशाल मेगा मार्ट के कर्मचारियों ने कहा कि आप अपना कीमती सामान गार्ड के पास ना छोड़े, यहां से चोरी हो जाती है। पीड़ित का आरोप है कि वह अपना बैग लेने के लिए गेट पर गई तभी वहां तैनात गार्ड ने उसे पकड़ लिया और कहा कि आप चोरी करके जा रहे हो।
पीड़िता का आरोप है कि विशाल मेगा मार्ट के मैनेजर और अन्य लोगों ने उसे कमरे में ले जाकर उसकी तलाशी ली और उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि विशाल मैगा मार्ट के कर्मचारी और मैनेजर ने उसे डरा धमका कर उसकी जेब में रखे 8500 नगद, सोने की चेन, मोबाइल फोन, आदि छीन लिया और उसके अकाउंट से जबरन चार हजार रूपए ट्रांसफर करवाया।

थाना फेस 3 के एसएचओ ने कहा पूरी जांच के बाद कार्रवाई का जाएगी
थाना फेस 3 में दर्ज हुई एफआईआर में पीड़िता की शिकायत पर मैनेजर चंद्रशेखर, राहुल, सचिन, सनी, सिक्योरिटी गार्ड सहित कई अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ हैं, एसएचओ थाना फेस 3 का कहना है कि पूरे मामले में एविडेंस के तौर पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

