Noida: दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी खबर है। डीएनडी टोल रोड पर विज्ञापन बोर्ड संबंधी मरम्मत कार्य के चलते रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है, जिससे वाहन चालकों को असुविधा न हो।
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी लखन सिंह यादव ने जानकारी दी कि यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी परेशानी की स्थिति में ट्रैफिक हेल्पलाइन से संपर्क करें।
ये भी पढें..
Noida: भीड़ प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सख्त, 10 मॉल संचालकों को दोबारा भेजा नोटिस
ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान
- महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
- रजनीगंधा चौक या सेक्टर-16 से डीएनडी टोल के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहन डीएनडी टोल से यू-टर्न लेकर चिल्ला के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- इन वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर वाहन चालक ट्रैफिक जाम से बच सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी में दिए गए रूट्स का पालन करें, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। इसके अलावा, किसी भी परेशानी की स्थिति में यातायात पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

