Noida Police Encounter News : नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की थाना सेक्टर 113 पुलिस व संयुक्त एसटीएफ ने कुख्यात बदमाश मुनव्वर उर्फ मन्ना उर्फ छोटा भाई को मुठभेड़ के दौरान घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी शातिर बदमाश मुनव्वर उर्फ मन्ना उर्फ़ छोटा भाई शामली का रहने वाला है। 32 वर्षीय मन्ना एक संगठित गिरोह बनाकर लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। मुनव्वर उर्फ मन्ना की गिरफ्तारी पर गाजियाबाद पुलिस की तरफ से ₹50000 का इनाम भी घोषित है। थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के लूट व डकैती के मुकदमें में ₹50,000 का इनामी है। थाना सेक्टर 113 क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर 112 पुलिया के पास से पुलिस मुठभेड़ के दौरान 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस व एक अदद जिन्दा कारतूस, एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपराध करने का तरीका
गिरफ्तार बदमाश एक शातिर किस्म का लुटेरा है जो अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर लूट डकैती व हत्या जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देता है, जिसके विरुद्ध जनपद शामली मुजफ्फर नगर, मेरठ, गाजियाबाद व बागपत हत्या, लूट व डकैती के कई मुकदमें दर्ज है। आरोपी लोगों को घरों में बंधक बनाकर लूट व डकैती आदि की घटना करता आ रहा है। संक्षिप्त पूछताछ व आपराधिक इतिहास को चेक करने पर पता चला है कि अभियुक्त थाना लोनी जनपद गाजियाबाद के लूट व डकैती के मुकदमें में 50,000 का इनामी बदमाश है।
यह भी पढ़ें : आदित्य- एल 1 ने ली सेल्फी, चांद और पृथ्वी की तस्वीरें भी खीचीं
2021 में बड़ी वारदात को अंजाम दिया था
आरोपी ने साल 2021 में एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की थी, जिसमें बदमाश द्वारा 06-07 मोबाईल, नकदी, सोने चांदी के जेवरात, एक गाड़ी स्कार्पियों लूटी गई थी। इसी मामले में अन्य सभी अभियुक्त गिरफ्तार हो गए थे तथा अभियुक्त मुनव्वर फरार चल रहा था।
मुठभेड़ के दौरान हुआ गिरफ्तार
थाना सैक्टर 113 पुलिस ने पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अभियुक्त की बुधवार की रात्रि को सेक्टर 112 में पुलिया के पास घेराबन्दी की गई तो अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया। दोबारा फायर करने का मौके दिए बगैर पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर अभियुक्त को बिना चोट पहुँचाए मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : आसियान में सभी की आवाज सुनी जाती है , पीएम मोदी ने कहीं ये बातें

