UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के मौके पर प्रमोशन की घोषणा कर आईपीएस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाया है। नोएडा (Noida News) में तैनात डीसीपी हरीश चंदर के अलावा 36 आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। नए साल के पहले दिन गौतमबुद्ध नगर पुलिस मुख्यालय में कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और ज्वाइंट कमिश्नर आनंद कुलकर्णी ने हरीश चंदर को बैज देकर बधाई दी. इस प्रमोशन के साथ ही हरीश चंदर अब DIG अधिकारियों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा, आईपीएस अधिकारी राम बदन सिंह को चयन ग्रेड प्रदान किया गया है।य
ये भी पढ़ें..
हरीश चंदर मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं
हरीश चंदर मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश कैडर में 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनके पास राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री है। गौतम बौद्ध नगर में पुलिस कमिश्नरेट की स्थापना 13 जनवरी, 2020 को हुई थी और तब से, हरीश चंदर शुरुआत में सेंट्रल ज़ोन में डीसीपी के रूप में तैनात होने के बाद गौतम बौद्ध नगर में डीसीपी के रूप में कार्यरत हैं।
सरकार की घोषणा के अनुसार, अन्य आईपीएस अधिकारियों की सूची यहां दी गई है जिन्हें पदोन्नत किया गया है:
- आईपीएस वैभव कृष्ण
- आईपीएस कलानिधि नैथानी
- आईपीएस गौरव सिंह
- आईपीएस प्रभाकर चौधरी
- आईपीएस संजीव त्यागी
- आईपीएस शगुन गौतम
- आईपीएस पूनम
- आईपीएस कुंतल किशोर
- आईपीएस हरीश चंदर
- आईपीएस सत्यार्थ अनिरुद्ध
- आईपीएस सत्येन्द्र कुमार
- आईपीएस शिव हरि मीना
- आईपीएस राहुल राज
- आईपीएस शफीक अहमद
- आईपीएस राधेश्याम
- आईपीएस कल्पना सक्सैना
- आईपीएस सुरेश्वर
- आईपीएस रामजी सिंह यादव
- आईपीएस संजय सिंह
- आईपीएस राम किशन
- आईपीएस राकेश पुष्कर
- आईपीएस मनोज कुमार सोनकर
- आईपीएस कुलदीप नारायण
- आईपीएस मनीराम सिंह
- आईपीएस किरण यादव
- प्रमोद कुमार तिवारी
- आईपीएस शहाब राशिद खान
- आईपीएस एस आनंद को डीआइजी पद पर प्रोन्नति दी गयी है.

