Noida News : पॉपुलर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर पत्नी यानिका के साथ मारपीट करने का केस नोएडा में दर्ज हुआ है। आरोप है कि मोटिवेशनल स्पीकर ने कमरे में बंद कर पत्नी की पिटाई की। पिटाई से पत्नी की कान का पर्दा फट गया उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। मामले की सूचना पर महिला के परिजन उसे साथ ले गए। दिल्ली एक अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। पूरा प्रकरण सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
पूरा मामला
थाना सेक्टर-126 पुलिस को दी शिकायत में गाजियाबाद के चंदर नगर निवासी वैभव क्वात्रा यानिका के भाई ने जीजा विवेक बिंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में वैभव ने कहा है कि 6 नवंबर को बहन यानिका की शादी सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी निवासी विवेक बिंद्रा से हुई थी। शादी के करीब एक माह बाद 7 दिसंबर को सुबह ढाई से तीन बजे के बीच विवेक अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि पत्नी यानिका ने बीच बचाव करने पर विवेक ने उसे कमरे में बंद कर दिया। गाली गलौज करते हुए विवेक ने यानिका की पिटाई कर दी। मारपीट से यानिका के कान का पर्दा फट गया उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए हैं। बाल नोंचने की वजह से सिर में भी घाव बन गया है। विवेक ने पत्नी का मोबाइल भी तोड़ दिया था। घायल यानिका का इलाज दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित अस्पताल में कराया गया। शिकायतकर्ता वैभव क्वात्रा ने पुलिस को बताया है घटना के बाद से बहन शारीरिक और मानसिक तौर पर टूट गई है। वह किसी से बात नहीं कर रही है।
विवेक बिंद्रा की गिरफ्तारी की मांग
विवेक बिंद्रा पर केस दर्ज होने के मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। मामले में कुछ यूजर ने विवेक की गिरफ्तारी की मांग नोएडा पुलिस से की है। पोस्ट को कई लोगों ने साझा किया है। मोटिवेशनल स्पीकर के खिलाफ केस 14 दिसंबर को दर्ज कराया गया है। अहम है कि विवेक बिंद्रा के यू-ट्यूब पर 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर हैं। जबकि इंस्टाग्राम पर फॉलोअर की संख्या 3.9 मिलियन हैं। वहीं एक्स पर भी 3.73 लाख लोग विवेक को फॉलो करते हैं।
विवेक बिंद्रा इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं पहले से ही यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी के साथ सोशल मीडिया पर तकरार की खबरें चल रही थी और इसी बीच पत्नी के साथ मारपीट के आरोप को लेकर विवाद में आ गए हैं। विवेक बिंद्रा की पत्नी ने विवेक बिंद्रा पर मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाया है पुलिस इस पूरे मामले पर जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद जो भी पहलू आयेंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जायेगी।
विवेक बिंद्रा का यूट्यूबर संदीप माहेश्वरी से भी चल रहा विवाद
बता दे कि विवेक बिंद्रा देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर है यूथ के बीच विवेक खूब पॉपुलर है उनकी पॉपुलरटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि विवेक के यूट्यूब चैनल पर करीब 21.4 मिलियन फॉलोवर है, ये पहली बार नही है जब विवेक इस तरह चर्चा में आये है हाल ही विवेक बिंद्रा और देश के एक और जाने वाले यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी के बीच भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक वीडियो को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है, दोनो सोशल मीडिया पर एक दूसरे के खिलाफ खूब वीडियो बना रहे है, वहीं इस बीच पत्नी द्वारा मारपीट के आरोप के बाद विवेद खूब सुर्खियां बटोर रहे है।