Noida News: नोएडा से एक बार फिर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। नोएडा के जेपी अस्पताल में हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया हैं। दो दबंगों ने अस्पताल के सुरक्षा गार्ड और महिला कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
लिफ्ट को लेकर हुआ विवाद
यह सारी घटना सेक्टर 126 थाना क्षेत्र की हैं। एक छोटी सी बात को लेकर दबंगों ने सुरक्षा गार्ड और महिला कर्मचारी के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। सारी बात लिफ्ट में जाने को लेकर हुई थी जिसके बाद से दबंगाई आक्रोश में आ गए और झगडा करने लगे।
वीडियो हुआ वायरल
इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सुरक्षा गार्ड लिफ्ट के पास खडा होता हैं। कुछ देर बाद दबंगई गार्ड को लिफ्ट से बाहर लात मारते है। गार्ड को बचाने एक महिला कर्मचारी आती है तो वह उसे भी पीटने लगते हैं। आस-पास के लोग बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह किसी की नही सुनते।
जांच में लगी पुलिस
स्थानीय पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया, “हमने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया, आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

