Noida News: चोरी की घटना तो अपने हर जगह सुनी होगी, लेकिन नोएडा से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हैं। नोएडा में एक चोर ने चोरी करने के बाद पीडिता से यह कह कर लौटाने का वादा किया कि कुछ दिन बाद वापस कर देगा। मामला फेज-तीन कोतानवली का हैं जहां एक चोरी अपनी चोरी स्वीकार करते हुए पीडिता से कहता हैं कि कुछ दिन यूज करके वापस कर देगा।
जानिए क्या है पूरा मामला
सेक्टर 70 में स्थित युवराज हाइट्स सोसाइटी में रहने वाले विनय के साथ यह घटना हुई हैं। विनय सेक्टर 52 में एक कंपनी में कार्यरत हैं। विनय ऑफिस जाने के लिए अक ई-रिक्शा में बैठते हैं लेकिन कुछ दूर जाने पर उन्हे पता चलता हैं कि उनका फोन चोरी हो गया हैं। जब मोबाइल फोन चालू मिला तो विनय ने उस पर कॉल किया। फोन उठाने वाले ने न केवल मोबाइल की चोरी स्वीकार की, बल्कि यह भी कहा कि ‘कुछ दिन मोबाइल इस्तेमाल कर लेने दो, फिर वापस कर दूंगा।’ हालांकि, अब मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो चुका है। जिससे चोर की पहचान और उसका पता लगाना मुश्किल हो गया है।
चोर की तलाश है जारी
विनय कुमार ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिसके बाद से पुलिस चोर की तलाश में हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी उपायों का सहारा लेकर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

