Noida News : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने में बस 4 दिन का समय बचा है पूरा देश इस समय राममय के भजनों और जयकारों से गूंज रहा है और राम की भक्ति का रंग पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पर भी चढ़ गया है।
सीमा सचिन ने कराया हनुमान चालीसा पाठ और हनुमान चालीसा किताब का किया वितरण
सीमा और सचिन ने नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर पर बुधवार को हनुमान चालीसा का पाठ कराया और हनुमान चालीसा किताब का वितरण किया, श्रीराम यात्रा भी सीमा सचिन ने निकाली जिसमें सीमा राम नाम के जयकारे लगाए और भजन भी गाए उनके साथ वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे, सीमा के बेटे ने भी हनुमान चालीसा सुनाई।
सीमा हैदर ने अयोध्या श्रीराम मंदिर और रामलला के दर्शने को लेकर उत्सुकता जाहिर की
सीमा हैदर ने अयोध्या श्रीराम मंदिर और रामलला के दर्शने को लेकर उत्सुकता जाहिर की और कहा कि मुझे जैसे ही परमिशन मिलेगी मैं पूरे परिवार के साथ श्रीराम के मंदिर में उनके दर्शन करूंगी। यह शायद पहला ऐसा मौका था जब सीमा हैदर इस तरह से सार्वजनिक तौर पर नजर आई है।
सीमा हैदर ने लगाए जय श्रीराम के नारे और गाया भजन
एक वीडियो में सीमा ने सिर पर भगवा रंग की टोपी पहनकर भीड़ के बीच जय श्रीराम के जयकारे और भजन भी गाए। कुछ रिपोर्ट के मुताबिक कहना है कि सीमा हैदर सनातन धर्म से अच्छा कोई दूसरा धर्म नहीं मानती हैं और श्रीकृष्ण, श्रीराम की भक्ति में वो प्याज भी नहीं खाती हैं।
पब्जी खेलते खेलते पाकिस्तान की सीमा को भारत के नोएडा में रहने वाले सचिन से प्यार हुआ और अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान की सीमा लांघकर सीमा हैदर भारत आ गईं थी और सचिन के साथ नोएडा के रबूपुरा गांव में कुछ समय पहले घर बनाया और यूट्यूब के जरिए कमाई कर रही हैं।
भारत आने के बाद सीमा पूरी तरह से भारतीय परिवेश में रंग चुकी हैं हिंदू धर्म अपनाकर सीमा हर हिंदू त्योहार मनाती हैं। करवा चौथ का व्रत, दीपावली, सीमा ने मनाए। सीमा ने हाल ही में ये भी कंर्फम किया है कि वो सचिन के बच्चे की मां भी बनने वाली हैं। सीमा ने मीडिया से बातचीत कर कहा कि सचिन का बर्थडे आने वाला है अच्छा रहेगा कि किसी और का भी जन्म हो जाए।
सीमा हैदर ने हाल में बताया कि जल्द ही वो खुशखबरी देने वाली
डिलीवरी की संभावित डेट के सवाल पर मीडिया ने जब सीमा से पूछा कि होली से पहले या होली के बाद तो सीमा ने जवाब दिया होली से पहले तो नहीं लेकिन जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। सचिन के पिता ने सीमा का हाथ देखकर दावा कर दिया है कि लड़का है इस बात की पुष्टि सीमा ने की।

