Noida News : 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश में इस समय का उत्साह का माहौल छाया हुआ है ऐसे में पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है और प्रदेश के कई मुख्य शहरों में धारा 144 लागू कर दी गई है। 22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा के 4 दिन बाद 26 जनवरी गणतंत्र दिवस है ऐसे में सुरक्षा को देखते गौतमबुद्ध नगर 21जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक धारा 144 लागू रहेगी। भीड़भाड़ वाली जगहों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी, पुलिस का आदेश है कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति जुलूस भी नहीं निकालेगा।
धारा 144 में लागू नियमों का उल्लंघन करने पर होगी सख्ताई
पुलिस ने सख्त आदेश दिया है कि इस नियम के दौरान 5 से अधिक लोग कहीं भी नहीं खड़े हो सकते हैं और अगर इन नियमों को कोई तोड़ता नजर आता है तो उस पर सख्ताई की जाएगी। सरकारी दफ्तरों के ऊपर या एक किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाने पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी इसके अलावा अन्य संस्थानों पर फोटोग्राफी या वीडियो रिकार्ड करने के लिए परमिशन लेनी होगी।
धारा 144 के दौरान इन नियमों का पालन करना जरूरी
कोई भी व्यक्ति बिना किसी अधिकारी की अनुमति के बिना अनशन, धरना प्रदर्शन आदि नहीं करेगा और ना ही ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित करेगा, ना ही ऐसे किसी अनशन, धरना प्रदर्शन में शामिल होगा।
कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, या किसी प्रकार का घातक अस्त्र या आग्नेयशास्त्र लेकर नहीं चलेगा अन्धे अपाहिजों पर लाठी डंडे का प्रतिबन्ध लागू नहीं होगा।
नियम के दौरान कोई भी व्यक्ति विवादित स्थलों जहां प्रथा न रही हो पर पूजा, नमाज आदि अदा करने का न तो प्रयास करेगा और न ही किसी को प्रेरित करेगा।
शादी, बारात और अन्य अवसरों पर किसी भी व्यक्ति द्वारा शस्त्रका शौकिया प्रयोग एवं फायरिंग नही की जाएगी।
कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर शराब मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेगा।

