Noida News: हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक के बाद एक दो लड़कियों के कई वीडियो वायरल हुए। सभी वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे को रंग लगाती नजर आईं. कुछ वीडियो दिल्ली मेट्रो में शूट किए गए जबकि कुछ चलते स्कूटर पर। वीडियो में दोनों लड़कियों ने सरेआम रोमांस करते हुए देखा जा सकता है, वे खुद को एक-दूसरे लिपटते हुए और एक-दूसरे यहां-वहां छूते हुए देखा गया। इस संबंध में नोएडा पुलिस ने अहम कार्रवाई की है. वीडियो बनाने में शामिल दोनों लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने लड़कियों के साथ उसके एक साथी पीयूष को भी गिरफ्तार किया है.
जुर्माने के बाद गिरफ्तारी
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटर पर स्टंट करने के लिए 33,000 रु. का जुर्माना लगाया था. इसके बाद अब पुलिस ने सार्वजनिक जगह पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में दोनों आरोपी लड़कियों और एक लड़के के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने गुरुवार को प्रीति, विनीता और पीयूष को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा.
जुर्माना भरने के लिए पैसे
दरअसल, लड़कियों ने होली के मौके पर नोएडा सेक्टर-78 और दिल्ली मेट्रो में होली खेलते हुए एक अश्लील वीडियो बनाया था. इसके अलावा एक दूसरे वीडियो में एक लड़की स्टंट करते हुए दिख रही थी और स्कूटर रुकते ही वह गिर गई. दोनों लड़कियां सड़क पर लेटकर अश्लीलता करने लगीं। पुलिस ने 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया. लड़कियों ने एक चैनल को इंटरव्यू देते हुए कहा कि उनके पास जुर्माना भरने के पैसे नहीं हैं. एक लड़की ने कहा कि उसे अंदाजा नहीं था कि उसका वीडियो वायरल हो जाएगा. जुर्माना लगने के बाद अब वह इसके लिए माफ़ी भी मांगी.
वायरल वीडियो में क्या है?
बता दें कि दोनों लड़कियों का पहला वीडियो दिल्ली मेट्रो में शूट किया हुआ वाला वायरल हुआ था. 44 सेकेंड के वीडियो में दोनों मेट्रो के फर्श पर बैठकर एक दूसरे को रंग लगा रहे थे. बैकग्राउंड में ‘रंग लगा दे रे…’ गाना बज रहा है। इस दौरान लड़कियां एक-दूसरे के ऊपर लेटी रहती हैं। उन्हें अश्लील गतिविधियों में लिप्त देखा गया। इसके बाद लड़कियों का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दोनों स्कूटर पर रोमांस करती नजर आईं. इसके बाद एक के बाद एक कई वीडियो आए जिसमें दोनों लड़कियां नजर आईं. इसके अलावा एक वीडियो में एक लड़का और लड़की अश्लीलता करते भी नजर आ रहे हैं.

