Noida News: यूपी के इंटरनेशनल ट्रेड शो में सीएम योगी के दौरे का विरोध करने वाले कई सपा नेताओं को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया हैं। तो वहीं कुछ नेताओं को नजरबंद कर दिया गया हैं।
इन नेताओं को किया नजरबंद
नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया हैं। ताकि वे आज के कार्यक्रम में विरोध न कर पायें। तो वही नोएडा पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी, प्रशांत भाटी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, समेत अन्य नेताओं को नजरबंद कर दिया।
सीएम योगी से किसानो के प्रति करनी थी बात
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कहना हैं कि मुख्यमंत्री कई बार जनपद आये पर यहां के किसानों तथा अन्य समस्याओं के समाधाना का कोई प्रयास नहीं किया। इसी संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें संवैधानिक पुलिस ने उन्हें नजरबंद किया है। इसकी शिकायत वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी करेंगे।

