Noida News : नोएडा के सेक्टर 22 में साउथ इंडियन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर, उसकी मां और पत्नी पर 28.07 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी (Fraud) के आरोप लगे हैं। मामले में बैंक के डीजीएम रीजनल की शिकायत पर सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने सहायक प्रबंधक राहुल शर्मा उनकी पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा शर्मा समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत चार धाराओं में केस दर्ज किया है।
पूरा मामला
रैनजीत आर नायक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। विभाग ने विजिलेंस टीम से यहां की जांच कराई। पता चला कि सेक्टर-48 स्थित एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन नामक कंपनी के खाते से सहायक बैंक प्रबंधक राहुल शर्मा ने 28.07 करोड़ रुपये पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा समेत अन्य के खातों में ट्रांसफर कर कंपनी व बैंक के साथ धोखाधड़ी (Fraud) की है।
खाते से बिना अनुमति के रुपये किए ट्रांसफर
Noida News : मामले में एसोसिएट इलेक्ट्रानिक्स रिसर्च फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने तीन, चार और छह दिसंबर को ईमेल से शिकायत दर्ज कराते हुए खाते से रुपये बिना अनुमति व जानकारी के ट्रांसफर करने के आरोप लगाए थे। (Fraud) मूलरूप से हरियाणा के रोहतक का आरोपित वर्तमान में सेक्टर-27 में परिवार के साथ रहता है।
पुलिस ने केस दर्ज कर खातों की जांच शुरू की
कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज होने के बाद पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है। (Fraud) जल्द आरोपितों से पूछताछ की जाएगी।

