Noida News: चोरी लूट डकैती और तमाम क्राइम की खबरें आपने सनी और पड़ी होगी लेकिन फालतू और आवारा काटने वाली खबर का आंकड़ा आपको चौंका देगा इस साल में कुत्तों द्वारा करीब 1 लाख लोगों को अपना शिकार बनाया है यह हम नहीं कह रहे हैं या स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े हैं जिसके अनुसार 2023 साल में अब तक एंटी रेबीज के इंजेक्शन सरकारी सीएससी और जिला अस्पताल में लगाए जा चुके हैं।
आवारा और पालतू कुत्ते हुए खूंखार
नोएडा से सटे जनपद गौतम नगर में हर रोज सेक्टर गांव और सोसाइटी में हर रोज कहीं ना कहीं कुत्ता द्वारा काटने की खबर सामने आई जाती है। सोसाइटी में तो इस बात को लेकर कई दफा निवासियों के बीच लड़ाई झगड़ा भी सामने आए हैं जिसके लिए एक कानून भी बनाया गया जिसमें हर कुत्ता पालने वाले को या युग कहे पेट लवर को अपने डॉग के मुंह पर मास्क लगाकर ही बाहर निकल सकेगा उसके बावजूद भी कुत्तों द्वारा लोगों को काटने का ये आंकड़ा चौंकाने वाला है।
एक साल में करीब एक लाख लोगों को कुत्तों ने काटा
आपको बता दें कि इस 2023 साल के अंत तक अलग-अलग गांव देहात सोसाइटी और सेक्टर में आवारा वह पालतू कुत्तों ने करीब एक लाख लोगों को काटा है इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल और क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल सीएससी में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर अपने आप को सही कराया।
हर महीने लगाए गए करीब दस हजार एंटी रेबीज इंजेक्शन
इस बारे में हमने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉक्टर सुनील से बात की तो उन्होंने बताया कि जिले के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में हर महीने 10000 के करीब एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं तो इस आंकड़े को अगर पूरे साल में जोड़ा जाए तो यह एक लाख से ऊपर जाता है वही हम आपको बता दें कि यह सिर्फ सरकारी आंकड़ा है इसके अलावा प्राइवेट अस्पताल में भी लोगों ने एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए होंगे जो कि इस आंकड़े से बाहर है। यह पूरे साल का आंकड़ा देखते हुए स्वास्थ्य विभाग चिंता में है और इस पर विचार विमर्श करने की बात कह रहा है।

