Noida News: रोड सेफ्टी को लेकर दिल्ली में आयोजित “रोड रक्षक ” कार्यक्रम में नोएडा के उद्यमियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में सड़क परिवहन और मार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करें। कानून का डर भी लोगों में हो चाहे वह रेड लाइट है तो तो रुकना चाहिए, आजकल आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस लोग हासिल कर लेते है। उसके लिए नियम कड़े होने चाहिए। उसके लिए हम लोग निक ऑटोमोबाइल सेक्टर और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के साथ काम कर रहें है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि लोगों को यह जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी की अगर वह रैस ड्राइविंग करेंगे तो इससे एक्सीडेंट होगा। इसमें उनकी जान तक जा सकती है। पढ़े-लिखे लोग भी रास्ता क्रॉस करने के लिए बीच से घुस जाते हैं। रोड सेफ्टी को लेकर जागरूकता पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि2004 में खुद उनका एक्सीडेंट हुआ था और और जो ड्राइवर था उसको कैटरेक्ट था ।अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें तो एक्सीडेंट कम हो जाए।
नेक्सजेन एनर्जिया के एमडी ने गडकरी को मोमेंटो देकर किया सम्मानित
इस दौरान के नोएडा के नेक्सजेन एनर्जिया के एमडी पीयूष दिवेद्वी ने कहा कि लोगों को रोड सेफ्टी के लिए पूरी तरीके से अग्रसर रहना चाहिए। उसके नियमों को पूरी तरह पालन करना चाहिए। उन्होंने नितिन गडकरी को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कुछ आकड़े देते हुए बताया कि भारत में ही हर साल लगभग 80 हजार लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं, जो पूरी दुनिया में होने वाली कुल मौतों का 13 प्रतिशत है। दुनियां भर में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में हर साल 13.5 लाख लोग मारे जाते हैं।
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के 2022 के रोड एक्सीडेंट डाटा के अनुसार भारत में रोज 1263 सड़क दुर्घटनाओं में 462 मौतें होती हैं यानी हर घंटे भारत में 53 सड़क दुर्घटनाओं में 19 लोगों की मौत होती है। एक अनुमान के मुताबिक 2024 तक ये आंकड़ा और बढ़ गया है यानी करीब 50 मौतें रोज और ज्यादा। इस लिए रोड सेफ्टी बहुत ज्यादा जरुरी है।

