जैसे जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ती जा रही है वैसे वैसे इसका दुरूपोयग भी हो रहा है ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। नोएडा में 24 घंटे के अंदर दो ऐसे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। ये कॉल सेंटर विदेशी लोगों से धोखाधड़ी करके उनको अपनी ठगी का शिकार (online fraud Gang busted) बनाते थे।
एक फर्जी कॉल सेंटर ग्रेनो के बिसरख क्षेत्र से जबकि दूसरा नोएडा के थाना फेस क्षेत्र में नोएडा पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था। ( online fraud Gang busted ) दोनो जगह से तीन दर्जन से ज्यादा युवकों की गिरफ्तारी के साथ लक्जरी गाड़ियां, लाखों का कैश, विदेशी मुद्रा, दो दर्जन विभिन्न कंपनी के लैपटॉप, तीन दर्जन विभिन्न कंपनी के मोबाइल सहित दस्तावेज बरामद किए है।
अमेरिकन नागरिकों के साथ ठगी करने वाले गिरोह को नोएडा एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि एसटीएफ को लगातार समीर गुप्ता सहित अन्य अमेरिकन लोगों से शिकायत मिल रही थी अंकित गुप्ता और वरुण सूद जिन्होंने कॉल करके इनके साथ धोखाधड़ी कर हांगकांग की बैंक में उनके खाते में पड़ी रकम को ट्रांसफर किया है। इनपुट के आधार नोएडा एसटीएफ ने ग्रेटर नोएडा बिसरख पुलिस के साथ मिलकर ग्रेनो वेस्ट में स्थित महागुन मायवुड में छापा मारा जहां से एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। ( online fraud Gang busted ) इस कॉल सेंटर से एसटीएफ को आधा दर्जन से ज्यादा लक्जरी गाड़ियां, लाखों का कैश, विदेशी मुद्रा, दो दर्जन विभिन्न कंपनी के लैपटॉप, तीन दर्जन विभिन्न कंपनी के मोबाइल सहित दस्तावेज बरामद किए है।
24घंटे के अंदर नोएडा में दो फर्जी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़
वहीं दूसरा कॉल सेंटर का भंडाफोड़ नोएडा के थाना फेस 1 पुलिस के साथ एसटीएफ ने किया हैं। इस कॉल सेंटर पर भी विदेशी नागरिकों को कॉल करके उनको लालच देकर उनकी कुछ पर्सनल डिटेल्स के आधार पर उनके खाते से दूसरी बैंक में उनके रुपए को ट्रांसफर करने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। ( online fraud Gang busted ) एसटीएफ की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार व दिव्य शर्मा व लीना शर्मा प्रोपर्टी का काम करते हैं इसी बीच नितिन की पहचान लीना शर्मा से हुई और ये तीनो संपर्क में आए। नितिन पहले भी फर्जी काल सेन्टर चलाने का काम करता था। दिव्य शर्मा उर्फ लवकुश ने बताया कि उसको नितिन ने लगभग 5 वर्ष से इस फर्जी काल सेन्टर के काम में शामिल कर रखा है। बताया कि अमेरीका के नागरिकों का डेटा जिसमें नाम, पता, फोन नम्बर एवं सोशल सिक्योरिटी नम्बर होता है, को ये खरीद लेते हैं और फिर White Pages वेबसाइट से इन मोबाइल नम्बरों से अमरीका के सर्विस के नाम पर प्रोसेस आगे बढ़ाकर ये Payment Mode नितिन, Telegram चैनल व Dark Web से लेते हैं और उसके बदल में कमीशन Local Bit coin Page के माध्यम से USDT में Pay कर देता है और हॉगकांग से यह पैसा अगडियों के माध्यम से ज्यादातर कैश में इन तक पहुँचता है।

