Noida News: यूपी में दूसरे इंटरनेशनल ट्रैड शो का समापन हो गया हैं। व्यापार की गति से देखा जाए तो यह इंटरनेशनल ट्रैड शो काफी सफल रहा हैं। योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान का कहना हैं कि इस आयोजन में 4 लाख से ज्यादा लोगों शामिल हुए और दस हजार करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ। वहीं, इस आयोजन में 2500 से अधिक स्टॉल लगाए गए थे। पूरे उत्तर प्रदेश में छोटे से बड़े सभी उत्पादकों को एक ही मंच के पर एक साथ दर्शाया गया। जिससे छोटे-छोटे उद्यमियों को एक बड़ा बाजार मिला।
महिला उद्यमियों ने भी लिया भाग
योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान का कहना हैं कि इस ट्रैड शो में महिलाओं ने भी काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया हैं। बता दें कि इंटरनेशनल ट्रैड शो 2024 का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 सितंबर से 29 सितंबर तक किया गया। इसमें 70 देशों के 350 बायर्स ने ट्रेड फेयर में रजिस्ट्रेशन कराया। यूपीआईटीएस में खादी के परिधानों का फैशन शो और कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया गया. ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के निर्यातकों ओडीओपी ने भी बड़े स्तर पर भाग लिया था।
लोगों को मिला लाभ
इस ट्रेड शो में लोगों को काफी लाभ मिला हैं। ट्रेड शो के समापन के दौरान एमएसएमई खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम, उद्योग हथकरघा और वस्त्र मंत्री राकेश सचान ने बताया कि यूपीआईटीएस में जहां बड़े उद्यमियों को लाभ मिला है उससे ज्यादा छोटे उद्योगों को भी लाभ मिला। यह एक ऐसा इंटरनेशनल ट्रेड शो है, जिसमें छोटे उद्यमियों को एक बड़ा बाजार मिला है। जहां उन्हें अपने उत्पाद को दर्शाने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड शो में उन्होंने खुद जाकर लोगों से जानकारी ली।
होटल कारोबारियों को हुआ इजाफा
इंटरनेशनल ट्रैड शो में आस-पास के होटल कारोबारियं को भी 50 फीसदी का लाभ हुआ है। होटल इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों ने बताया कि पांच दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में इंडिया एक्सपोमार्ट के आसपास के होटल के कारोबार में 50 फीसदी अधिक बढ़ोतरी हुई है। साथ ही एक्जीबिटर्स ने योगी सरकार की ट्रेड शो पहल की सराहना की है।

