Noida News: नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपका प्यार पर से भरोसा उठ जाएगा। कुछ लोगों ने प्यार जैसे रिश्ते की पवित्रता को कलंकित कर दिया है। नोएडा में एक धोखेबाज जिम ट्रेनर ने पति की मौत के बाद विधवा महिला से नजदीकियां बढ़ाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। बिजनेस के नाम पर जिम ट्रेनर ने ऐसा घिनौना काम किया, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। महिला ने आरोपी के खिलाफ फेज-2 थाने में केस दर्ज कराया है।
क्या है पूरी कहानी?
सेक्टर-93 में रहने वाली महिला ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पुलिस हैरान रह गई। उसने बताया कि उसके पति की मौत 2010 में हो गई थी। 2011 में उसकी मुलाकात हर्षित ओबेरॉय नाम के शख्स से हुई, जो आगरा के एक जिम में ट्रेनर था। मुलाकात के दौरान हर्षित ने खुद को तलाकशुदा बताया। कुछ ही दिनों में दोनों की नजदीकियां इतनी बढ़ गईं कि महिला को उससे प्यार हो गया। प्यार में अंधी होकर वह हर्षित की सारी मांगें पूरी करने लगी। जब हर्षित ने कहा कि उसका अपने परिवार से तालमेल नहीं बैठ रहा है, तो वह उसे अपने साथ ले गई।
कुछ समय बाद हर्षित ओबेरॉय ने एक चमड़ा उद्योग फर्म में पार्टनरशिप कर ली और उससे लाखों रुपये हड़प लिए। वह उससे और पैसे मांगने लगा। जब वह पैसे नहीं दे पाई, तो हर्षित ने न केवल महिला का यौन शोषण किया, बल्कि व्यापार के बहाने उसकी जीवन भर की जमा पूंजी भी हड़प ली। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि हर्षित ने महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट भी की।
भाई बनकर वसूली
पीड़िता से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के बीच समझौता कराया। महिला के मुताबिक, 2020 में आरोपी ने उस पर 10 फीसदी हिस्सा अपने नाम करने का दबाव बनाया। इसके तुरंत बाद उसे हर्षित ओबेरॉय के परिचितों से पता चला कि लोग उसे ‘वसूली भाई’ कहते हैं और उसके परिवार का आपराधिक इतिहास है। पीड़िता का आरोप है कि हर्षित ओबेरॉय लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है, उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा है।
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पहली पत्नी के साथ भी धोखाधड़ी की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

