Noida News : ऑनलाइन ने काम आसान तो किया है लेकिन साइबर क्राइम भी उतनी ही तेजी से फल-फूल रहा है नोएडा सेक्टर 28 अरूण विहार निवासी पुनित नंनगिया को साइबर जालसाजों ने कस्टम अधिकारी बनकर साढ़े दस लाख रूपये की ठगी कर ली जालसाजों ने कनाडा में संदिग्ध पार्सल मिलने के नाम पर जेल जाने का डर देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जालसाजों ने कस्टम अधिकारी बनकर की ठगी, पीड़ित ने सुनाई अपनी आपबीती
पीड़ित पुनित ने पुलिस को बताया कि जालसाजों ने अंजान नंबर से कॉल किया और कस्टम अधिकारी बनकर कहा कि उसके नाम का पार्सल कनाडा में मिला है जिसमें पासपोर्ट, सिम, एटीएम कार्ड समेत कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं और इन सबका इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में हुआ है और जेल जाने का डर देकर जालसाजों ने 10.50 लाख रूपये ठग लिए।
सस्तें में होटल दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने रेलवे सेवानिवृत से की ठगी
ये एक मामला नहीं है पैसे ठगे जाने का नोएडा के सेक्टर 45 निवासी रेलवे के सेवानिवृत अधिकारी प्रदीप भटनागर जग्गनाथ पुरी में ठहरने के लिए ऑनलाइन होटल सर्च कर रहे थे और वेबसाइट पर उन्हें एक अच्छा होटल दिखा और पेज से नंबर लेकर प्रदीप ने बात की फोन उठाने वाले शख्स ने बताया कि वो होटल का कर्मचारी बोल रहा है और इससे सस्ते में वो उन्हें होटल दिला सकता है कमरे को बुक कराने के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना होगा अब हम सस्ते के झांसे में आ जाते हैं और भूल कर बैठते हैं ऐसा ही प्रदीप के साथ आरोपी के झांसे में आकर प्रदीप ने आरोपी के अलग अलग खातों में एक लाख रूपये जमा करा दिए।
बिजली विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर के साथ हुई ठगी
तीसरी घटना में साइबर जालसाजों ने बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर के खाते से 3.60 लाख रूपये निकाल लिए। जबकि बिजली विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर अभिषेक वर्मा ने पुलिस को बताया कि ना तो उन्होनें कोई सामान खरीदा और ना ही कहीं ओटीपी शेयर किया लेकिन अचानक से कई मैसेज आए जिसमें मेरी 3.60 लाख रूपये की रकम कट गई पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके साइबर सेल भेज दिया है।
नोएडा के सेक्टर 35 निवासी वीएन रॉय ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होनें भतीजे के खाते में एक लाख रूपये ट्रांसफर किए थे लेकिन पैसे ट्रांसफर ना होने पर उन्होनें गूगल सर्च कर बैंक के कस्टमर केयर नंबर प्राप्त करके बात की तो आरोपी ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और बस यहीं जालसाजों ने खेला कर दिया आरोपी ने पीड़ित वीएन रॉय से जुड़ी सारी जानकरी निकाल ली और 1.72 लाख रूपये ऑनलाइन ठगी से निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। ये चार साइबर जालसाजी केस एक बहुत बड़ा अलर्ट है लोगों के लिए कि ऑनलाइन काम करें लेकिन सावधान रहने की बहुत ही आवश्कता है।

