Noida News: नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसे सुनकर हर कोई हैरत में हैं। नोएडा के सेक्टर 163 के मोहियापुर गांव के शमशान घाट में स्थापित एक मंदिर की मूर्ति को रात के समय तोड़ दिया गया, जिसके बाद से लोगों में उदासी का माहौल बना हुआ हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी भारी संख्या में तैनात है।
चंदा इकट्ठा कर कराया था निर्माण
17 सितंबर को मोहियापुर के ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर गांव में शमशान घाट का निर्माण कराया था साथ ही लोगों ने उसमे एक शिव मूर्ति भी स्थापित कराई थी। लेकिन शुक्रवार देर रात कुछ अंजान लोगों ने इस मूर्ति को तोड़ दिया। जिसके बाद से गांव के लोगों में उदासी का माहौल छाया हुआ हैं।
ग्रामीणों में फैला आक्रोश
जब इस सारी घटना की सूचना गांव के लोगों को मिली तो लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद लोगों ने जमकर इसका विरोध किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी भारी संख्या में गांव में पहुंच गई।
SP सहित तीन थानों की पुलिस तैनात
घटना होने के बाद से ही गांव में SP सहित तीन थानों की पुलिस तैनैत हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना हैं कि यह विवाद दो गांव मोहियापुर और याकूतपुर-गुलावली के बीच चल रहा है। साथ ही उनका कहना हैं कि मूर्ति बिना इजाजत के स्थापित की गई थी। पुलिस ने गांव वालों को विश्वास दिलाया हे कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

