Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में किनरों के दो गुटों में बंधाई के रुपयों को लेकर मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों ने बाहर के लोगों को भी हपला लिया।
शिकायत करने पहुचें थाना
यह सारा मामल सेक्टर 22 की एक सोसाइटी का बताया जा रहा हैं जहां सोसाइटी में किन्नरों को बंधाई के रुपये मिले जिसके बाद दूसरे गुट के लोग अपना हिस्सा मांगने लगे इसको लेकर दोनों गुट अपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट पर आ गई। जिसके बाद दोनों गुट शिकायत करने थाना पहुंचे और वहां भी जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं दोनों गुटों के लोगों ने बाहर से लोग भी बुला लिए। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कार्रवाही शुरु कर दी हैं।
पहले से चल रहा था विवाद
पुलिस का कहना हैं कि इन दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

