Noida Authority News : नोएडा प्राधिकरण लेखपाल भीम सिंह द्वारा ग्राम होशियारपुर में आयोजित मीटिंग में शराब पीकर पहुंचने से हंगामा। ग्राम होशियारपुर सेक्टर 51 के बारात घर में नोएडा प्राधिकरण के लेखपाल भीम सिंह द्वारा गांव की समस्याओं के समाधान हेतु मीटिंग बुलाई गई।
नशे में लेखपाल
जिसमें गांव होशियारपुर से तकरीबन 80 से ज्यादा निवासियों द्वारा प्रतिभा किया गया मीटिंग के दौरान लेखपाल भीम सिंह अजीब हरकत करने लगे, गांव के निवासियों द्वारा पास जाकर सूंघने पर मालूम हुआ भीम सिंह पूरी तरह शराब के नशे में है।
यह भी पढे़ं : Anantnag Encounter : अनंतनाग में सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में तीन जवान शहीद
ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले
गांव वालों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और लेखपाल भीम सिंह को पुलिस के हवाले किया गया। भीम सिंह अभी पुलिस हिरासत में है मेडिकल करवाया जा रहा है। इस बात से गांव वालों में आक्रोश है क्योंकि सभी लोग अपना काम का छोड़कर मीटिंग अटेंड करने आए थे बारात घर में मीटिंग की सुचारू व्यवस्था भी करी गई थी, जिसमें कुर्सी-मेज लगाना पानी-चाय की व्यवस्था करना इत्यादि।
यह भी पढे़ं : Ghaziabad : कौशांबी स्थित रेडिसन होटल के मालिक करण जैन को जान से मारने की मिली धमकी

