नोएडा की हाईराइज सोसिटियो में बायर्स अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर लगातार प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं चाहे पानी की कमी हो या फिर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट की शिकायत हो या कूड़े के ढेर की बायर्स लगातार सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन भी करते रहते हैं लेकिन एक नया मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी से सामने आया है जहां पर मंगलवार की सुबह जमकर गार्डस ने हंगामा (Noida Guards Hungama) किया।
वेतन ना मिलने पर गार्डस् का आक्रोश ताला जड़ बैठ गए धरने पर
आपको बता दें कि इन गार्ड्स का आरोप है कि वेतन नहीं मिलने से नाराज गार्ड्स ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी है उन्होंने सोसाइटी के मेन गेट पर ही ताला जड़ दिया। सुबह के समय ऑफिस जाने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा और गार्ड्स ने गेट पर ताला लगाकर उन रेजिडेंट्स को भी रोक दिया आरोप है कि 2 महीने से सुरक्षा गार्ड्स को उनका वेतन नहीं मिला है जिससे आक्रोश में आकर गार्ड्स (Noida Guards Hungama) ने यह कदम उठाया है।
गार्डस् ने कहा वेतन ना मिलने पर घर परिवार अच्छे से नहीं चल पा रहा
धरने पर बैठे इन सभी गार्ड्स का कहना है कि इन्हें समय से वेतन नहीं मिलने की वजह से इनका घर परिवार भी अच्छे से नहीं चल पाता है जिसकी वजह से आज गार्ड्स ने गुस्से में आकर गेट पर ताला जड़ दिया उनका कहना है कि हम अपनी ड्यूटी पूरे ईमानदारी से करते हैं और आज हमें 2 महीने लगभग हो गए हैं जिसका हमें वेतन नहीं दिया गया इसी की वजह से गार्ड्स ने जमकर गेट पर हंगामा किया (Noida Guards Hungama) और में गेट पर ताला जड़ दिया।

