Noida Fraud News : आज के समय में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। लोगों से कहा जाता है कि थोड़ा सा काम करने से लाखों रुपए कमा सकते हैं और लोगों को शुरुआती दौर में कुछ पैसे देने के बाद शुरू होता है उनेक साथ धोखाधड़ी का खेल इसी सिलसिले में ताजा मामला नोएडा से निकलकर सामने आ रहा है। दरअसल पार्ट टाइम नौकरी कर घर बैठे लाखों रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से छह लाख 80 हजार रुपये की ठगी की। पीडि़त ने मामले की साइबर क्राइम थाने में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के जांच शुरू कर दी है।
अजीत सिंह राघव ग्रेटर नोएडा के निराला स्टेट में रहते है उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर कुछ समय पहले पार्ट टाइम नौकरी कर हर महीने लाखों रुपए कमाने का मैसेज आया। मैसेज के द्वारा बातची करने पर धोखाधड़ी करने वालों ने उसे बताया कि काम बहुत आसान है जिसको करने के बाद राघव को पैसे मिलने लगेंगे। दरअसल राघव को बताया गया कि उसे केवल इंस्टाग्राम अकाउंट्स को फॉलो करना है और हर एक फॉलो के लिए उसे लगभग 50 रुपए मिलेंगे। इसके बाद जालसोजों ने अलास नाम के एक टेलीग्राम आइडी से पेशे से इंजीनियर राघव को जोड़ा।
शुरुआती दौर में कुछ मुनाफा देने के बाद धोखेबाजो ने पीडि़त को प्रीपेड टास्क का हवाला देते हुए कहा कि पैसे जमा करो और जितने पैसे डालोगे उस पर निवेश कि हुए राशि पर तीन अधिक गुना मुनाफा मिलेगा। एक हजार रुपये जमा करने के बाद पीडि़त को मुनाफा सहित रकम वापस कर दी गई। जिसके बाद राघव ने कई बार पैसे जमा किए और छह लाख 80 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसमें कुछ रकम उसने रिश्तेदारों से भी ली। इतनी धनराशि जमा करने के बाद राघव पर लगभग 6 लाख रुपए और जमा करने का प्रेशर बनाया गया। इसके बाद राघव को शक हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की जा रही है।

