Noida News : रविवार को एक महिला वकील रेनू सिंहा का शव उनके बाथरूम में मिला। वो सेक्टर-30 स्थित डी-40 कोठी में पति के साथ रहती थी। उनके बेटे विदेश में रहते है। उनके पति फरार है। पुलिस को आशंका है पति ने हत्या की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया।
मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद
मौके पर डीसीपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद है। शव को कब्जे ले लिया गया है। हत्या की वजह और किस चीज से की गई है इसकी जांच की जा रही है। एसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर-20 पर कॉलर द्वारा सूचना दी गई की उनकी 61 वर्षीय बहन रेणू सिंहा पिछले दो दिनों से फोन नहीं उठा रही है।
दरवाज़ा तोड़कर निकाला गया शव
सूचना मिलने पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर रेणू के भाई की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस अंदर गई तो पाया कि रेणू सिंहा अपने घर के बाथरूम में मृत अवस्था में मिली है। मौके पर पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची। मृतका का पति मौके से फरार हो गया है, मृतका के भाई द्वारा इनके पति के विरूद्ध हत्या का शक जाहिर किया गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है, फिलहाल पति की तलाश की जा रही है।

