Noida Theft News : नोएडा-ग्रेटर में लगातार चोरी के मामले सामने आ रहे हैं, चोरी पीजी से लेकर पार्किंग तक एकदम आम हो गई है। कभी खबर आती है कि चोर पीजी में घुसकर हाथ साफ कर रहे हैं तो कभी सरेआम पार्किंग में खड़ी गाड़ी चुटकियों में उठा ले जाते हैं। हालिया मामले में चोरों ने अस्पताल के बाहर खड़ी गाड़ी पर हाथ साफ़ कर लिया।
गाड़ी चोरी कर फरार
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल को दो चोर बड़े ही आराम से चोरी कर फरार हो गए पूरी घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है जिस पर वीडियो के आधार पर पुलिस के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत, पीएम ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ग्रेटर नोएडा दादरी कोतवाली कस्बे में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर दो चोरों ने बड़ी ही सफाई से हाथ साफ कर लिया और मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की पूरी करतूत कैद हो गई पीड़ित ने इसकी शिकायत दादरी कोतवाली पुलिस से की है जिस पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है लेकिन बड़ा सवाल खड़ा होता है की दिनदहाड़े चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर बड़े ही आराम से फरार हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: सपा नेता आजम खान की ट्रस्ट से जुड़ी एकता कौशिक के घर पड़ा छापा

