Noida News: नोएडा में लगातार पीजी में पढ़ने वाले व रहने वाले बच्चों को चोरी की घटनाएं झेलनी पड़ रही हैं, जहां पुलिस को लगातर बदमाश घटना कर चुनौती दे रहे हैं बीते दिनों के अंदर पीजी और घरों में कई चोरी के मामले सामने आए हैं जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। 5 सितंबर को पॉश इलाके सेक्टर 12 स्थित पीजी में चोर चोरी कर फरार हो गए।
क्या है पूरा मामला?
नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर-12 स्थित पीजी में रहने वाले दो युवकों के कमरे से बदमाशों ने लैपटॉप और मोबाइल चोरी कर लिए। रवि शंकर तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त अर्जुन चौधरी के साथ पांच सितंबर की रात अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश उनके कमरे में घुसकर लैपटॉप और तीन मोबाइल चोरी कर ले गए। थाना सेक्टर 24 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

