Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आगामी 13 सितम्बर को होगी। बोर्ड बैठक में किसानों को कई बड़े तोहफे मिलने जा रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारी बोर्ड बैठक की तैयारी में जुटे हैं।
डा. अरुणवीर सिंह ने दी जानकारी
सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड बैठक में किसानों की बैक लीज व ग्रामीण आबादी नियमावली जैसे मुख्य एजेंडा को रखा जाएगा। ग्रामीण आबादी नियमावली में किसानों के आवास के अलावा कृषि उपकरण, टयूबैल, जानवरों को रखने की जगह, भूसा भरने के स्थान आदि को भी शामिल किया जा रहा है। किसानों को मकान में रहने के अलावा अन्य सामान को भी रखने के लिए जगह की जरूरत होती है।
किसानों को मिलेगा मुआवजा
बैठक में औद्योगिक, ग्रुप हाउसिंग, कमर्शियल व संस्थागत आवंटियों को ओटीएस की सुविधा देने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। यही नहीं यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के सभी किसानों को 3100 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा भी किया जाएगा। बैठक में 18 गांवों की बैक लीज तथा 11 गांवों की शिफ्टिंग का भी प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों में डीएम व डीआईओएस की संस्तुति पर सीएसआर के तहत लाइब्रेरी, साइंस लैब का निर्माण कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Noida : सरेआम महिला से मोबाइल छीन कर बदमाश हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
ई लाइब्रेरी पर खर्च होंगे 10 लाख
गांवों में बन रही ई लाइब्रेरी को अब 250 मीटर में बनाया जाएगा, साथ ही 10 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के अधिसूचित 96 गांवों में अभी तक 230 सफाई कर्मचारी तैनात थे। अब यह संख्या बढ़ाकर 530 की जाएगी। साथ ही नया टेंडर भी जारी किया जाएगा। अभी तक काम कर रही एजेंसी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : Noida : 17वें फ्लोर से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, मानसिक रूप से थी अस्वस्थ

