बिग-बॉस ओटीटी विजेता Elvish Yadav मुसीबतें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं बता दें यूट्यूबर पर सांपो क जहर के इस्तेमाल, तस्करी और रेव पार्टी करने के आरोप लगे हैं जिनमें विदेशी लड़कियां भी बुलाई जाती थीं अब इस मामले में एक नया ऑडियो क्लिप सामने आया है (New audio against elvish) जिसमें सांपो के जहर का मोलभाव किया जा रहा है।
एल्विश के खिलाफ नया ऑडियो आया सामने
बताया जा रहा है कि ये ऑडियो क्लिप रेव पार्टी कराने वाले एजेंट राहुल का है और वो क्लाइंट से सांपो के जहर की बातचीत करते सुनाई दे रहा है। (New audio against elvish)साथ ही ये भी कहता है कि एल्विश के तगड़े कॉन्टैक्ट हैं इसलिए ज्यादा चेकिंग नहीं होती है वरना दिल्ली में तो चप्पे चप्पे पर पुलिस होती है और पार्टी करना मुश्किल हो जाता है इसलिए वो सांपो को फोटो भी अपने फोन में नहीं रखता है क्योंकि इससे फंसने क डर रहता है।
छवि खराब करने वालों को एल्विश की चेतावनी
बता दें नोएडा में मेनका गांधी की संस्था में पीपल्स फॉर एनिमल्स ने स्टिंग ऑपरेशन कर इस मामले का भंडाफोड़ किया और तब एल्विश यादव का नाम भी इसमें सामने आया और संस्था के सदस्य गौरव गुप्ता ने एफआईआर दर्ज करवाई और यूट्यूबर को सांपो के जहर बेचने का सरगना बताया था मेनका गांधी ने भी एल्विश को सांपो के जहर के तस्करी का सरगना कहा है और गिरफ्तारी करने को कहा वहीं एल्विश इन आरोपों से साफ इंकार रहे हैं और उन्होनें एक वीडियो जारी करते हुए ये भी कहा कि वो इस मामले से निकल जाएं एक बार तो फिर वो मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का केस करेंगे। यूट्यूबर ने कहा कि उनकी छवि जिन जिन लोगों के द्वारा भी खराब की गई अब वो उनको इतनी आसानी सो छोड़ेगे नहीं क्योंकि अब वो इस मामले में एक्टिव हो गए हैं।
ऑडियो में एजेंट राहुल यादव ने कई बार एल्विश का किया जिक्र
जो नई ऑडियो पीपल्स फॉर एनिमल्स ने पुलिस को सौंपी है (New audio against elvish)उसमें एजेंट राहुल यादव ने ऑडियो क्लिप में कई बार एल्विश यादव के नाम का भी जिक्र किया है उसने बताया कि कैसे यूट्यूबर के दिल्ली में छत्तरपुर में स्थित फार्महाउस में पार्टी होती है उनके पास हर तरह का सांप होता है। अजगर, स्मॉल कोबरा, घोड़ा पछाड़, पदम नाग से लेकर ब्लैक कोबरा शामिल है। दिल्ली वाले फार्महाउस में होती है ये पार्टी

