Noida News: नोएडा में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ा देती है। उसके बाद भी दबंग गुंडागर्दी करने से बाज नहीं आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (viral) हो रहा है। धारा 144 लगने के बावजूददो युवक खुलेआम रिवॉल्वर से फायर करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, संयोग से कुछ खराबी के कारण गोली नहीं चली। इस घटना की शिकायत सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए ने पुलिस से की है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस दबंगों की तलाश में जुट गई है। मामला कोतवाली सेक्टर 24 का है
अवैध रूप से रात दिन हो रही ऐसी गतिविधियां
सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए महासचिव धीरेंद्र नेगी ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11:00 बजे सेक्टर के सी ब्लॉक में दो अज्ञात युवक बाइक से आए। उन्होंने मोटरसाइकिल खड़ी की और रिवाल्वर से हवाई फायरिंग करने का प्रयास किया। लेकिन, रिवॉल्वर का ट्रैगर प्रॉपर काम नहीं किया, जिससे फायर नहीं हुआ। इस घटना का वीडियो सेक्टर के निवासियों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सेक्टर में अवैध रूप से रात दिन इसी प्रकार की गतिविधियां रहती हैं।
यह भी पढ़ें: सड़क मार्ग से जुड़ेगा जेवर हवाई अड्डा, 24 मार्च तक पुरा हो जाएगा सड़क का काम
शराब और गांजा पीकर निवासियों के साथ बदतमीजी करते है दबंग
महासचिव धीरेंद्र नेगी ने बताया कि शाम के समय सेक्टर में लड़कों का झुंड धारा 144 लगने के बावजूद घूमता रहता है। सेक्टर में अलग-अलग प्रकार की अवैध गतिविधियां की जाती हैं। पार्क में लड़कों का झुंड शराब और गांजा पीकर निवासियों के साथ बदतमीजी करते हैं। विरोध करने पर धमकाते हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: वेदवन पार्क में नवरात्र से लागू होगा शुल्क, प्राधिकरण ने लिया फैसला

