देश जितना टेक्नोलॉजी के मामले में आगे बढ़ रहा है लेकिन इसके दुष्परिणाम भी बढ़ रहे हैं नोएडा में साइबर जालसाजों ने घर बैठे कमाई के नाम पर सेवानिवृत अपर महाप्रबंधक से 31 लाख रुपए की ठगी कर ली जालसाजों ने प्रीपेड टास्क के नाम पर निवेश कर वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर 62 स्थित निवासी सत्यदेव सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम (Cyber Crime Noida) थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पूरा मामला
सेक्टर 62 के सोसाइटी निवासी सत्यदेव सिंह एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक के पद पर सेनानिवृत हुए थे। कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर किसी नंबर से मैसेज आया जिसमें घर बैठे आसानी से अच्छी कमाई की बात कही गई थी सत्यदेव ने उसे नंबर पर संपर्क किया तो उसे एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ दिया गया उन्हें चैनल को सब्सक्राइब करने का काम दिया गया शुरुआत में हर चैनल को सब्सक्राइब करने पर ₹50 दिए गए जालसाजों ने इस तरह कई टास्क दिए और मुनाफा खाते में जमा कराया इसके बाद प्रीपेड टास्क पूरा करने के लिए बोला गया इसमें मुनाफा भी कई गुना होने की बात कही गई झांसे में लेने के बाद जालसाजों ने शिकायतकर्ता से 31 लाख रुपए की ठगी कर ली।
ये भी पढ़ें : Noida: बैठने के गलत तरीके और मोबाइल के उपयोग से युवाओं में बढ़ रहा स्पाइन का दर्द
नाइजीरियाई गिरोह की हो सकती है संलिप्तता (Cyber crime police station in-charge Rita Yadav)
आरोपियों ने 26 खाते में रकम ट्रांसफर कर ली जब पीड़ित पर और पैसे निवेश करने का दबाव बनाया जाने लगा तो पीड़ित को ठगी की आशंका हुई और पीड़ित ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो जालसाजों ने शिकायतकर्ता पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया और नंबर भी बंद कर लिया। साइबर क्राइम (Cyber Crime) थाने की प्रभारी रीता यादव ने बताया कि इस मामले में नाइजीरियाई गिरोह की संलिप्तता का पता चला है। इसके बारे में जानकारी की जा रही है।

