फ्लैट दिलाने के नाम पर नोएडा सेक्टर 70 स्थित बिल्डर ने 58.57 लाख की धोखाधड़ी कर ली। मामले में थाना फेस 3 पुलिस ने लोन 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बिल्डर के खिलाफ शिकायतकर्ता ने किए ये दावे
बदायूं निवासी व्यापारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने सेक्टर 70 स्थित निर्माणधीन प्रोजेक्ट में 1775 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट बुक किया था। जिसकी कीमत 66 लाख 66 हजार रुपए निर्धारित की गई थी। शिकायतकर्ता ने यह फ्लैट पत्नी रश्मि सिंह और बेटा रविंद्र विक्रम सिंह के नाम से बुक किया था शिकायतकर्ता का दावा है की बुकिंग के दौरान उन्हें 58.57 लाख भुगतान कर दिया था प्रोजेक्ट बनाने वाली कंपनी के पदाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि महज़ 30 दिन के भीतर ही फ्लैट का आवंटन कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Noida : जिला अस्पताल में गहराया एंटी रेबीज वैक्सीन का संकट, इन जगहों पर हालात गंभीर
थाना प्रभारी ने कहा धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ केस कर लिया गया है दर्ज
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अर्जुन भाई पटेल, ग्रीस रतीलाल पांडेया, रूपेन प्रवीण भाई पटेल, सीतुल ड़ी पटेल, खीजरे अहमद, शोभा रंजीत सेठी ,धीरजलाल नाथलाल पटेल, योगेंद्र कुमार, नवीन चंद्र गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

