Noida News : नोएडा यानी की गौतम बुद्ध नगर में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. जिले में स्कूलों को दो दिन बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. जिला शिक्षा विभाग के आदेशानुसार जनपद में दो दिन 21 और 22 सितंबर को कक्षा 1 से लेकर 12 तक सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा. हालांकि 21 सितंबर को केवल दोपहर के 2 बजे तक स्कूल चलने का आदेश है. वहीं 22 सितंबर को पूरे दिन विद्यालय बंद रखने का आदेश है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2023 और शहर में होने वाले मोटो जीपी कार्यक्रमों के कारण इस सप्ताह नोएडा में स्कूल बंद रहेंगे. गौतम बुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक ने घोषणा की कि सभी स्कूल 21 सितंबर, 2023 को दोपहर 2 बजे के बाद बंद रहेंगे और 22 सितंबर, 2023 को भी बंद रहेंगे.
ट्रेड शो और मोटो जीपी की वजह से बंद स्कूल
जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में 21 सितम्बर 2023 को दोपहर 2.00 बजे के बाद भारी भीड़ की सम्भावना है. इसको देखते हुए छात्रों एवं अभिभावकों को कोई असुविधा न हो. इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय. यातायात व्यवस्था, कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में 22 सितंबर को अवकाश रहेगा. उपरोक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, “जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है. यूपी ट्रेड शो 2023 21 सितंबर 2023 से 25 सितंबर 2023 तक ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में और मोटो जीपी कार्यक्रम 22 सितंबर 2023 से 24 सितंबर 2023 तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होना निर्धारित है.

यह भी पढ़ें : 18 या 19 सितंबर जानें कब है गणेश चतुर्थी, गणेश स्थापना का शुभ मुहूर्त देखें यहां
5 लाख से अधिक लोग होंगे शामिल
इस बीच, दोनों घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हृदेश कठेरिया ने क्षेत्र में धारा 144 लगाने की घोषणा की है. ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा. सरकार के सत्रह विभागों द्वारा वहां स्टॉल लगाने की भी उम्मीद है. आयोजन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, व्यापार प्रदर्शनी में विदेशियों सहित 5 लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है.

