नोएडा जैसे हाईटेक शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें फल और सब्जी मंडी में 3 हज़ार की उधारी न चुकाने पर एक आढ़ती ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया पहले उसने लहसुन बेचने वाले छोटे व्यापारी की पहले डंडों से पिटाई की फिर उसे निर्वस्त्र मंडी में घुमाया।
आरोपी की शिकायत करने के बावजूद इस मामले को फेज-2 पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, तो पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपी सुंदर और भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंसानियत हुई शर्मसार सब्जी का बिल नहीं चुकाया तो कर दिया युवक को निर्वस्त्र
वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को निर्वस्त्र कर आरोपी उसे सब्जी मंडी में घुमा रहे हैं। हैरानी की बात है कि यह दिन का वीडियो है, पीड़ित लहसुन बेचने वाले छोटा व्यपारी है। उसका गुनाह सिर्फ इतना था कि वह वायदे के मुताबिक उधारी के पूरे पैसे नहीं चुका पाया था। उसने एक महीने पहले मुख्य आरोपी आढ़ती सुंदर से 5,600 रुपये काम उधार लिए थे। सोमवार को आढ़ती सुंदर से मिला और उसने 2500 रुपए दे दिए। बाकी पैसों को बाद में देने की बात कही। इस बात पर सुंदर ने अपने मुनीम और दो मजदूरों को बुला लिया। चारों ने उसे दुकान में बंद कर दिया और उसे नंगा कर डंडों से पिटाई की और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है, इतने पर भी जब उनका दिल नहीं भरा उन्हें निर्वस्त्र कर उसे मंडी में घुमाया।
ये भी पढ़ें : Gautam Buddh Nagar: जिले में 21 और 22 सितंबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद, जानिए वजह
दो आरोपी हुए गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नोएडा सेंट्रल के एडिशनल डीसीपी डॉ राजीव दीक्षित का कहना है कि एक आढ़ती ने छोटे व्यापारी को तीन हजार रुपये की उधारी न चुकाने पर लाठी से पिटाई करने के मामले में आईपीसी की धारा 323, 342, 504, 506 दर्ज कर लिया गया था। तफ्तीश के दौरान पाए गए सबूतों और वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए 352,357 और 66 आईटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई है और आरोपी सुन्दर सिंह और भगनदास को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

