केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार महंगाई, बेरोजगारी रोक पाने में विफल रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार ने बीते 09 वर्ष में कोई काम नहीं किया। इस सरकार ने झूठे वादें कर जनता को परेशान किया है। कांग्रेस नेता गाँधी ने महंगाई, नफरत और बेरोजगारी की बात करते हुए कहा कि महंगाई,नफ़रत और बेरोज़गारी के लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
बता दें कि पूर्व सांसद राहुल गाँधी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की बुरी हालत है। किसान परेशान हैं। मोदी सरकार किसानों की आय दोगुना करने में विफल रही है। देश में भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार सिर्फ चंद व्यापारियों के हित के लिए काम कर रही है। मोदी सरकार चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में विफल है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों और नेताओं के खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। कोरोनाकाल में यह सरकार पूरी तरह असहाय दिखी। करोड़ो लोगों को मिसमैनेजमेंट के कारण पलायन करना पड़ा था। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने कहा कि मोदी सरकार के पास 09 वर्ष के शासनकाल में कुछ भी दिखाने को नहीं है। इस सरकार ने चुनावी लाभ के लिए देश में डर का माहौल बनाने का काम किया है।

