पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुसीबतें मानों थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं आपको बता दें की पाकिस्तान के पंजाब सरकार ने बताया कि इमरान के जमान पार्क स्थित घर में 30-40 आतंकी छिपे हैं इतना ही नहीं इस बीच पंजाब की अंतरिम सरकार ने पीटीआई को पूर्व प्रधानमंत्री के लाहौर स्थित जमान पार्क आवास में शरण लेने वाले 30-40 आतंकवादियों को पुलिस को सौंपने के लिए 24 घंटे की समय सीमा भी दी है,
कार्यवाहक सूचना मंत्री आमिर मीर ने लाहौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, ‘पीटीआई को इन आतंकियों को पुलिस के हवाले कर देना चाहिए वरना कानून अपना काम करेगा.’ उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इन ‘आतंकवादियों’ की मौजूदगी के बारे में पता था क्योंकि उसके पास विश्वसनीय खुफिया रिपोर्टें थीं|
‘आतंकियों’ की पुष्टि
दरअसल मीर ने कहा, ‘जो खुफिया रिपोर्ट आई है, वह बहुत ही खतरनाक है.’ उन्होंने कहा कि एजेंसियां जियो-फेंसिंग के जरिए जमान पार्क में ‘आतंकवादियों’ की मौजूदगी की पुष्टि करने में सक्षम रही हैं. इतना ही नहीं मीर ने आगे बताया की,पीटीआई के प्रमुख एक साल से सेना को निशाना बना रहे हैं. इसके अलावा मीरे ने PTI से कड़े शब्दों में कहा है कि ‘आतंकवादियों’ को पुलिस के हवाले कर दिया जाए|

