देश की राजधानी दिल्ली में 29मई को एक बार फिर शर्मसार हो गई जब 16साल की नाबालिग साक्षी को साहिल ने 40बार चाकूओं से हमला किया उसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो भारी पत्थर से कुचल दिया। पुलिस के सामने साहिल ने गुनाह कबूला और कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जिसके बाद साहिल को दिल्ली पुलिस ने 2दिन की रिमांड पर ले लिया है।
अब साक्षी मर्डर केस में साहिल की इंस्टाग्राम से नया खुलासा हुआ है जब लड़कियां साहिल को भाईं कहती थीं तो वो उन्हें जान और डार्लिंग कहकर बुलाता था। साहिल की इंस्टाग्राम चैट से पुलिस को पता चला है कि उसकी कई लड़कियों से दोस्ती थी। साहिल एक साथ कई लड़कियों के साथ रिलेशन में था। पीड़िता को ये बात पता चल गई थी और इसी वजह से वह साहिल से अलग होना चाहती थी। इसी के बाद साहिल ने पीड़िता की हत्या का प्लान बनाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या में इस्तेमाल चाकू साहिल ने करीब 15 दिन पहले ही खरीदा था। जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद साहिल ने चाकू को दिल्ली के रिठाला में छिपा दिया था और फिर बुलंदशहर भाग गया था ये सब बातें उसने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताई।
नाबालिग साक्षी के पहले बॉयफ्रेंड प्रवीण से अलग होने के बाद साहिल ने उसे प्रपोज़ किया था लेकिन चैप्टर फिर पलटा और साक्षी एक बार फिर प्रवीण के संपर्क में आई और साहिल से उसने दूरियां बनानी शुरू कर दी साहिल ये बारदश्त नहीं कर पाया और बिलबिला उठा और उसने साक्षी का कत्ल कर दिया।

