प्रयागराज में जिस माफिया अतीक का कभी डंका बजा करता था 15 अप्रैल को उसे मौत की नींद सुला दिया गया लेकिन उसके बाद उसकी माफियागिरी के कई नए नए राज सामने आ रहें हैं। यूपी पुलिस अब माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उनकी गैंग जुड़े हर अपराध की फाइलों को खोद खोद के निकालने में जुटी हुई है और इस बीच पुलिस को पता लगा कि अतीक और अशरफ की गैंग ने कई गरीब मुस्लिम लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। आज इस मदरसा कांड के हर एक सच का खुलासा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं क्या है माफिया फैमिली का ‘ऑपरेशन जानू’।
माफिया अतीक और अशरफ अपनी काली करतूतों से गरीब मुस्लिम लड़कियों को अपनी हवस बना लेते थे। 17 जनवरी 2007 को इलाहाबाद के करेली के बालिका मदरसे में पढ़ने वाली कुछ लड़कियों के साथ अशरफ ने दुष्कर्म किया और जब ये मामला सामने आया तब अशरफ का राजनीतिक सफर शुरू होने वाला था लेकिन उसकी इस करतूत ने उसे चुनाव में हरा दिया और उसका राजनीतिक सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।
इस मदरसे की 16 गरीब छात्राओं के साथ अतीक के गैंग ने रेप किया जैसे ही इस कांड का खुलासा हुआ उस समय की सरकार की बहुत बुरी तरह से किरकरी हो गई थी और बसपा प्रमुख मायावती खुद इलाहाबाद 85 गाड़ियों का काफिला लेकर वे सीधे मदरसा पहुंची थीं, उन्होंने अतीक और गुर्गों पर सीधे आरोप लगाए थे। बसपा प्रमुख ने सत्ता में आने पर सीबीआई जांच की बात कही थी। सिर्फ बसपा ही नहीं कांग्रेस भी काफी आक्रामक थी।
17 जनवरी को हुई गैंगरेप की इस वारदात ने पूरे उत्तर प्रदेश को हिलाकर रख दिया था लेकिन इस मामले की एफआईआर में बलात्कार शब्द का इस्तेमाल तक नहीं किया गया था। इस घटना में बंदूकधारियों ने दो नाबालिग लड़कियों को मदरसे से उठाया था। उनके साथ रातभर रेप किया गया। अगली सुबह गैंगरेप पीड़िताओं को लहूलुहान मदरसे के गेट पर फेंक दिया गया गया।
उस समय माफिया अतीक ने अपने खौफ को लोंगो के मन में बैठा दिया था इसलिए जिन लड़कियों के साथ दुष्कर्म हुआ उनका परिवार डर का मारे कुछ नहीं कह पाया लेकिन योगी बाबा की सरकार में माफिया अतीक अशरफ की गुंडागर्दी का हिसाब हो गया तब से दुष्कर्म जिन लड़कियों के साथ हुआ उनके परिवार वाले और जिनके साथ अत्याचार हुआ वो खुलकर सामने आने लगें हैं। वह अपनी बात भी कहने लगे हैं कि किस तरह उन्हें और उनके परिवार को अतीक व उसके गुर्गों ने सताया था।
अगर प्रमुख पीड़ितों की बात की जाए तो 20 में 13 मुस्लिम परिवार हैं। इनमें मदरसे से अपहृत दो नाबालिग मुस्लिम लड़कियों के साथ दुष्कर्म के पीड़ित भी हैं। अतीक ने जमीन की खातिर सबसे ज्यादा हत्याएं और हमले किए थे।

