आज से नए महीने की शुरूआत हो चुकी है और हर नए महीने की शुरूआत होते ही कुछ ना कुछ नए बदलाव किए जाते हैं। ठीक वैसे ही 1 मई के दिन कुछ नियम बदल रहें हैं। आम आदमी के लिए मई का महीना राहत भरा रहने वाला है क्योंकि रसोई गैस की कीमतों में कटौती हुई है।
Financial में चार बड़े बदलाव होंगे
बिजनेस करने वालों के लिए नए मई के महीने से बदलाव होने जा रहें है। अब 100 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर वाली कंपनियों के लिए साक दिनों के अंदर ट्रांजेक्शन की रसीद को इनवॉयस रजिस्ट्रेशन पोर्टल (IRP) पर अपलोड करना होगा इसे अनिवार्य बना दिया गया है। अभी तक इस काम के लिए कोई समय सीमा तय नहीं थी।
वहीं Mutual फंड में भी बड़े बदलाव होंगे
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) कंपनियों से मार्केट रेगुलेटरी बॉडी सेबी (SEBI) ने ये सुनिश्चित करने को कहा है कि निवेशक, उसी ई-वॉलेट (E-Wallet) का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करें, जिसका केवाईसी (KYC) पूरा हो. एक मई से यह नियम लागू हो जाएगा. इसके बाद निवेशक केवाईसी वाले ई-वॉलेट से ही निवेश कर सकते हैं।
देश के सरकारी बैंक PNB भी नए महीने मई से कर रहा ये बड़े बदलाव
पंजाब नेशनल बैंक ने ने भी अपने ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव किया है. पीएमबी ने ATM से ट्रांजेक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव की घोषणा की है। 1 मई से पीएनबी एटीएम ट्रांजेक्शन के नए नियम लागू हो जाएंगे। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी करते हुए ये बताया है कि ग्राहकों के खाते में एटीएम से पैसे निकालते वक्त बैलेंस नहीं है, तो फिर ट्रांजेक्शन फेल होने बाद बैंक की ओर से 10 रुपये के साथ जीएसटी जोड़कर लिए जाएंगे।

