Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो ने जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विशेष व्यवस्था की है। जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आठ, नौ और 10 सितंबर को मेट्रो नेटवर्क की सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से अहले सुबह 4 बजे से शुरू होंगी। सभी लाइनों पर 6 बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो ट्रेन सेवा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद मेट्रो ट्रेनें सामान्य तौर पर चलेंगी।
8 सितंबर से 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक बंद
सभी मेट्रो स्टेशन लोगों के लिए खुले रहेंगे। केवल सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी। इसके अलावा नई दिल्ली जिले के मेट्रो स्टेशनों पर 9 और 10 सितंबर को सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर वीवीआईपी मूवमेंट के लिए थोड़े समय तक प्रवेश और निकासी बंद रहेगी। सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। केवल तीन मेट्रो स्टेशन पटेल चौक, सुप्रीम कोर्ट और आर के आश्रम मार्ग पर पार्किंग की सुविधा 8 सितंबर सुबह 4 बजे से 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में लोगों से सुरक्षा बलों और मेट्रो स्टाफ को सहयोग देने की अपील की है। लोग उनके निर्देशों का पालन करें और किसी भी अफवाहों से बचें। अधिक जानकारी के लिए मेट्रो के सोशल मीडिया हैंडल पर जानकारी के लिए जुड़े रहें।
यह भी पढें: शशि थरूर के बाद अब उमर अबदुल्ला ने दिए INDIA का नाम बदलने के संकेत

