New Delhi: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. सीएम आवास पर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. आतिशी ने कहा कि ईडी दो साल में एक रुपया भी वसूल नहीं कर पाई है।’ इसके साथ ही उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, ये पहली बार है जब किसी सिटिंग सीएम को अरेस्ट किया गया है। बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम दिल्ली की शराब नीति से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में 10वां समन देने के लिए गुरुवार (21 मार्च, 2024) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। मामले में पूछताछ को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी ने केजरीवाल को नौ बार समन भेजा है, लेकिन वह एक बार भी पेश नहीं हुए हैं।
नौवें समन के मुताबिक केजरीवाल को गुरुवार को ही ईडी के सामने पेश होना था। इसे लेकर केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली. हाई कोर्ट ने केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था.
न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने केजरीवाल की याचिका को आगे विचार के लिए 22 अप्रैल को सूचीबद्ध किया है। समन को चुनौती देने वाली मुख्य याचिका पर भी 22 अप्रैल को सुनवाई होगी। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। राजनीतिक प्रतिशोध के रूप में समन।
किसने क्या तर्क पेश किया?
दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल के वकील ने समन वापस लेने की गुहार लगाई. दूसरी ओर, ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा, “पेशी का समय समाप्त हो गया है। वे उपस्थित नहीं हैं।”
ये भी पढ़ें..
CSK New Captain: MSD ने छोड़ी CSK की कप्तानी, अब इस धाकड़ खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी
मामला क्या है?
ईडी ने दावा किया है कि आबकारी नीति तैयार करने और लागू करने में भ्रष्टाचार हुआ है. इसी मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया और आप नेता संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं. हालाँकि, बाद में शराब नीति रद्द कर दी गई।

