दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। रात में परिवार ने घर में मॉस्किटो कॉइल जलाया था। उसके बाद मॉस्किटो कॉइल गद्दे पर गिर गई, जिससे आग लग गई और कमरे में धुआं भर गया। इसके चलते दम घुटने से 6 लोगों की जान चली गई। वहीं, 2 लोगों को बर्न इंजरी हुई है।
परिवार के सभी सदस्य घर की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में सो रहे थे। दम घुटने से मरने वालों में 4 पुरुष, 1 महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा है। 2 लोगों का इलाज चल रहा है। एक लापरवाही परिवार के लिए काली रात साबित हो गई इलाके में भी सनसनी मच गई।डीसीपी उत्तर पूर्व ने फिलहाल, घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

