2024 के विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल्स का बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें झारखंड और महाराष्ट्र की राजनीति पर गहरी नजर डाली गई है। विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल्स से यह साफ होता है कि दोनों राज्यों में मुकाबला काफी करीबी होने की संभावना है। आइए, जानते हैं झारखंड और महाराष्ट्र के एग्जिट पोल्स के नतीजे और बहुमत के आंकड़े।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024
झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं, जिनमें बहुमत का आंकड़ा 42 है। एग्जिट पोल्स के अनुसार, राज्य में बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस गठबंधन के बीच टक्कर काफी नजदीकी दिख रही है।
एग्जिट पोल्स के आंकड़े:
- Axis My India के अनुसार, बीजेपी गठबंधन को 25, कांग्रेस गठबंधन को 53 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।
- Matrize ने बीजेपी को 42-47 सीटें, कांग्रेस को 25-30 सीटें और अन्य को 1-4 सीटें दी हैं।
- People Pulse के अनुसार, बीजेपी को 44-53, कांग्रेस को 25-37 और अन्य को 5-9 सीटें मिल सकती हैं।
- Times Now JVC का अनुमान है कि बीजेपी को 40-44 सीटें, कांग्रेस को 30-40 सीटें और अन्य को 1-1 सीटें मिल सकती हैं।
- Poll Diary ने बीजेपी को 122-186, कांग्रेस को 69-121 और अन्य को 12-29 सीटें दी हैं।
- चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 45-50, कांग्रेस को 35-38 और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल सीटें 288 हैं और बहुमत के लिए 145 सीटें जरूरी हैं। एग्जिट पोल्स से यह संकेत मिल रहे हैं कि महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को बड़ी जीत मिल सकती है, लेकिन कांग्रेस गठबंधन भी एक मजबूत चुनौती पेश कर सकता है।
एग्जिट पोल्स के आंकड़े:
- Peoples Pulse के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 175-195 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 85-112 सीटें और अन्य को 7-12 सीटें मिल सकती हैं।
- चाणक्य स्ट्रैटिजीज ने बीजेपी को 152-160 सीटें, कांग्रेस को 130-138 सीटें और अन्य को 8-10 सीटें दी हैं।
- P marq के अनुसार, बीजेपी को 137-157, कांग्रेस को 126-146 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं।
- News 18-मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 150-170 सीटें, कांग्रेस को 110-130 सीटें और अन्य को 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है।
- Poll Diary ने बीजेपी को 122-186, कांग्रेस को 69-121 और अन्य को 12-29 सीटें दी हैं।
झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में एग्जिट पोल्स की स्थिति बहुत ही दिलचस्प है। जहां झारखंड में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है, वहीं महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन को अपेक्षाकृत अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, इन आंकड़ों से पहले चुनाव परिणामों का कोई निश्चित अनुमान लगाना मुश्किल है, क्योंकि एग्जिट पोल्स में हमेशा थोड़ी बहुत असमानताएँ हो सकती हैं।

