देश के सबसे कठिन परीक्षाओं में यूपीएससी को भी गिना जाता है। जिसका हाल ही में रिजल्ट जारी हुआ है। इस परीक्षा में देश के कई लड़के – लड़कियों ने परचम लहराया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ के नयन गौतम ने भी इस परीक्षा में बाजी मारी है। गौतम ने ऑल इंडिया रैंक 437 लाकर अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। वहीं कमाल की बात है कि गौतम ने किसी भी संस्थान से पढ़कर तैयारी नहीं की है। उन्होंने सेल्फ स्टडी से ही यूपीएससी में झंडा गाड़ दिया है।
आज नयन गौतम दिल्ली से अपने पैतृक शहर जब अलीगढ़ पहुंचे जहाँ परिवारजनों समेत स्थानीय लोगों ने गौतम को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मिठाई भी खिलाई। इस दौरान परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। महिलाओं ने ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर डांस किया। इस दौरान नयन गौतम ने परिवार के साथ मिलकर सर्वप्रथम नौरंगाबाद स्थित प्राचीन नौ देवी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। तदोपरांत क्षेत्र में जुलूस नुमा भ्रमण किया और क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अपने घर के पास स्थित संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
परिवार की महिलाओं ने टीका लगाकर नयन गौतम को घर में प्रवेश कराया। यूपीएससी में पास होने के बाद नयन गौतम ने बताया है कि उन्होंने दिल्ली में रहकर सेल्फ स्टडी की। जिसमें उन्हें सक्सेस प्राप्त हो चुकी है। नयन का कहना है कि स्टूडेंट को मेहनत करती रहनी चाहिए। सफलता जरूर मिलती है। बता दें कि नयन गौतम मूल रूप से अलीगढ़ के सिंह बिहार कॉलोनी के निवासी हैं। जिनके पिता कालीचरण बैंक से रिटायर्ड हैं। पिता कालीचरण के मुताबिक नयन गौतम उनके तीसरे नंबर के पुत्र हैं।

