National News : RJD चीफ लालू प्रसाद यादव ने रविवार को पीएम मोदी के खिलाफ कहा कि अगर नरेंद्र मोदी के पास अपना परिवार नहीं है तो हम क्या कर सकते हैं वो राम मंदिर को लेकर भी लगातार डींगें हांकते रहते हैं जबकि वह एक सच्चे हिंदू भी नहीं हैं इस पर आज पीएम मोदी ने तेलंगाना में जनसभा को संबोधित करते हुए करार पलटवार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे परिवार को लेकर मुझ पर निशाना साधा गया लेकिन अब पूरा देश बोल रहा है कि मैं हूं मोदी का परिवार।
मेरा भारत मेरा परिवार -प्रधानमंत्री मोदी
पीएम ने आगे कहा कि परिवारवाद के चेहरे अलग हो सकते हैं लेकिन चरित्र एक ही होता है झूठ और लूट। आज पूरा देश मोदी की गारंटी की चर्चा कर रहा है कि मोदी की गारंटी यानि पूरा होने की गारंटी। मेरा जीवन एक खुली किताब है एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था कि देशवासियों के लिए ही जिउंगा मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा आपका सपना ही मेरा संकल्प होगा। जिसका कोई नहीं है मोदी उनका है मेरा भारत मेरा परिवार है। इसके बाद बीजेपी के टॉप नेताओं ने एक्स(ट्विट) बायो पर “मोदी का परिवार” लिख लिया है।
बीजेपी के नेताओं ने एक्स बायों में लिखा- “मोदी का परिवार”
गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, संबित पात्रा आदि समेत कई भाजपा के नेताओं ने एक्स बायो पर “मोदी का परिवार” लिख लिया है। हालांकि बता दें ये पहली बार नहीं है जब बीजेपी ने ऐसा कुछ किया हो इससे पहले साल 2019 में जब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को चौकीदार चोर है कहा था और भाजपा ने इसे लपक लिया था और तब भी सभी बीजेपी नेताओं ने एक्स बायो प्रोफाइल पर मैं हूं चौकीदार जोड़ लिया था।

