देश के पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे है। पहलवानों ने भाजपा सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। सभी प्रदर्शनकारी पहलवान बृजभूषण से इस्तीफा मांग रहे है और उनपर कार्रवाई करने की भी बात कह रहे है। इस प्रदर्शन को कई राजनीतिक दलों और संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने भी इन प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन दिया है।
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज यूपी के कानपुर के शास्त्री नगर सेंटर पार्क मे संजीवा द्वारा लिखित गीत, मन की बात भांड़ में जाए, अच्छे दिन की ऐसी तैसी, बेटियाँ सुरक्षित कर न सको तो छोड़ दो कुर्सी के नारों के साथ देश की आन बान शान बढाने वाली बेटियों के समर्थन में धरना दिया। इस दौरान पार्टी महासचिव ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एस०एच०ओ० विनय शर्मा को सौंपा|
बता दें कि धरने को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की देश कठिन दौर से गुजर रहा है| बहन बेटियो की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाने वाले ही उनका शोषण व उत्पीड़न कर रहे है| देश में अब धर्म व जाति देखकर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही होती है जो दुर्भाग्यपूर्ण है| उन्होने कहा की दोषी सांसद बृजभूषण सिंह को तत्काल जेल भेजा जाए और निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई हो।

