Murliwale Hausla: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। “मुरली वाले हौसला”, जिनका असली नाम मुरलीधर हौसला है और जो देशभर में एक प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर के रूप में जाने जाते हैं, को कोबरा सांप ने डंस लिया। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वह एक फंसे हुए सांप को बचाने गए थे।
ICU में भर्ती, हालत स्थिर पर खतरा टला नहीं
सांप के डसते ही मुरलीधर की हालत बिगड़ने लगी। उन्हें तुरंत जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी में लगी है और रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Murliwale Hausla के साथ कैसे हुआ हादसा ?
जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव निवासी मुरली वाले हौसला को मंगलवार को सूचना मिली कि पास के जलालपुर इलाके में एक कोबरा सांप जाल में फंस गया है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
सांप को बचाने के प्रयास के दौरान ही कोबरा ने उन्हें डंस लिया। ये पूरी घटना चंद सेकंड में हुई, लेकिन जहर का असर तेजी से फैल गया।
जंगलों में छोड़ते हैं रेस्क्यू किए गए सांप
मुरली वाले हौसला का काम सिर्फ सांपों को पकड़ना नहीं है। वह उन्हें रिहायशी इलाकों से दूर सुरक्षित जंगलों में छोड़ते हैं, जिससे इंसानों और जीवों दोनों का जीवन सुरक्षित रह सके। यही वजह है कि उन्हें जानवरों और इंसानों दोनों का रक्षक माना जाता है।
फेसबुक-यूट्यूब पर लाखों फॉलोवर्स, फैंस कर रहे दुआएं
Murliwale Hausla सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं।
- उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर मिलियन में फॉलोवर्स हैं।
- वह हर रेस्क्यू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, जिसे लाखों लोग देखते और शेयर करते हैं।
- सर्पदंश की खबर मिलते ही उनके फैंस दुखी हो गए और सोशल मीडिया पर #PrayForHaunsla जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।
Murliwale Hausla ने 5000 से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू
मुरलीधर हौसला अब तक करीब 5000 सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुके हैं। उनमें से ज्यादातर बेहद जहरीले रहे हैं। उनकी निर्भीकता, सेवा भावना और जोखिम उठाने की क्षमता ने उन्हें एक ‘हैरो ऑफ नेचर’ बना दिया है।
लेकिन इस बार वह खुद सांप के ज़हर से जूझ रहे हैं। पूरे प्रदेश में उनके लिए दुआओं का दौर चल रहा है।
ये भी पढें : IPL 2025 Final: शशांक सिंह की वीरता पर पानी फिरा, RCB ने 6 रन से रच दिया इतिहास
ये भी देखें : तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर निशाना, बिहार की कानून-व्यवस्था ICU में?